सोनभद्र, फरवरी 25 -- सोनभद्र, संवाददाता। जिले के वाहन स्वामियों के लिए राहत भरी खबर है। अब साढ़े सात टन क्षमता तक के व्यावसायिक वाहनों के मालिकों को बार-बार कर जमा करने की झंझट से मुक्ति मिलेगी। शासन से लागू एकमुश्त जमा योजना के तहत वाहन स्वामी एक बार में पूरा कर जमा कर सकेंगे। वहीं प्रतिवर्ष के हिसाब से आठ प्रतिशत की छूट का भी लाभ वाहन स्वामियों को मिलेगा। उप संभागीय परिवहन अधिकारी कौशल कुमार सिंह ने बताया कि जानकारी के अनुसार जिले में साढ़े सात टन क्षमता वाले कुल 12,184 वाहन पंजीकृत हैं। इन सभी वाहन स्वामियों को इस नई व्यवस्था का सीधा लाभ मिलेगा। योजना का उद्देश्य कर संग्रह प्रक्रिया को सरल बनाना और वाहन स्वामियों को प्रशासनिक असुविधा से राहत देना है। परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि एकमुश्त कर जमा करने वाले वाहन स्वामियों को ही वाह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.