रायबरेली, मार्च 24 -- रायबरेली संवाददाता। परिवहन विभाग अपने बकाया टैक्स को लेकर वाहन स्वामियों के खिलाफ आरसी जारी कर रहा है। करीब ढाई सौ वाहन स्वामियों के पर परिवहन विभाग का करोड़ों का कर बकाया है ।इन वाहन स्वामियों को परिवहन कार्यालय से कई बार बकाया टैक्स को जमा करने की नोटिस दी गई। इसके बावजूद वाहन स्वामियों द्वारा अपने वाहन पर बकाया कर को नहीं जमा कराया गया। अब परिवहन विभाग ने ऐसे वाहन स्वामियों की सूची बनाकर तहसीलों को भेजा है। परिवहन विभाग अब अपने बकाया टैक्स को भू राजस्व की भांति लोगों से वसूल करेगा। मार्च का महीना होने के चलते विभाग अपने राजस्व के लक्ष्य को पाने के लिए सभी तरकीब लगा रहा है। जिससे राजस्व के निर्धारित लक्ष्य को पाया जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.