सहारनपुर, दिसम्बर 9 -- कोतवाली में पिकअप व खनन डंपर चालकों एवं वाहन मालिकों के साथ बैठक का आयोजन कर सीओ ने चेतावनी दी कि खनन से भरे वाहनों को ओवरलोड लेकर न चले और निर्धारित गति से अपने वाहनों को चलाएं ताकि हादसों से बचा जा सके। क्षेत्राधिकारी अशोक सिसोदिया व कोतवाली प्रभारी पीयूष दीक्षित ने खनन डंपरों एवं अन्य सामग्री ढोने वाले पिकअप वाहनों के मालिकों व चालकों को यातायात से संबंधित महत्वपूर्ण नियमों ओवरलोडिंग न करने, वाहन को निर्धारित क्षमता में ही चलाने, तेज गति से वाहन न चलाने, वाहन के सभी आवश्यक दस्तावेज दुरुस्त रखने, दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट, कार चलाते समय सीट बेल्ट का अनिवार्य प्रयोग की जानकारी देते हुए कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, और नियमों का उल्लंघन करने पर कठोर का कारवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दु...