लखनऊ, जुलाई 24 -- लखनऊ। विशेष संवाददाता

विशेष अभियान प्रदेश में चल रहे पंजीकृत वाहन स्क्रैपिंग केंद्रों पर चल रही मनमानी पर रोक लगाने के परिवहन विभाग विशेष अभियान चलाएगा। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह को लगातार शिकायतें मिल रहीं थी कि पंजीकृत स्क्रैप सेंटर शासनादेशों तथा निर्धारित मानकों के हिसाब से नहीं चल रहे हैं। इसे संज्ञान में लेते हुए परिवहन मंत्री ने परिवहन आयुक्त को जांच कराने के निर्देश दिए हैं। मंत्री ने कहा है कि नियम विरुद्ध चल रहे स्क्रैप सेंटरों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

जांच प्रक्रिया परिवहन आयुक्त आशुतोष निरंजन ने प्रदेश के सभी पंजीकृत स्क्रैपिंग सुविधा केंद्रों की विशेष जांच का निर्णय लिया है। जांच के लिए प्रत्येक संभाग में संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) एवं मोटरयान निरीक्षक की संयुक्त टीम गठित की गई है। अपर परिवहन आयुक्...