मोतिहारी, मार्च 16 -- रामगढ़वा, एक संवाददाता। रामगढ़वा पुलिस ने गुप्त सूचना पर भारी मात्रा में गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। उक्त तस्कर पहाड़पुर निवासी राजेश मांझी थाना क्षेत्र के सेमर चौक के पास से काले रंग के महिंद्रा गाड़ी में 78 किलो गांजा छुपा कर ले जा रहा था। जानकारी रविवार को डीएसपी मनीष आनंद ने मीडिया को दी है। डीएसपी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर रामगढ़वा थाना क्षेत्र के सेमर चौक के पास सघन वाहन चेकिंग की गई। इस दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध काले रंग की एसयूवी महिंद्रा गाड़ी को रोक तलाशी ली गई। वाहन में छिपाकर रखा गया 78 किलो मादक पदार्थ(गांजा) बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर ही वाहन को जब्त कर लिया और तस्करी में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पहाड़पुर निवासी राजेश मांझी के रूप में हुई ह...