बेगुसराय, दिसम्बर 5 -- बीहट। गुप्त सूचना पर एफसीआई थाना पुलिस ने हाथीदह की ओर से आ रही एक टाटा मैजिक गाड़ी की तलाशी ली तो प्लास्टिक की पाइप के नीचे शराब के कार्टन तथा पाइप में रखी शराब की बोतलें मिलीं। कुल 625 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई है। चालक बोकारो निवासी दिलीप महतो को हिरासत में लेकर बरामद शराब के मार्फत पूछताछ की जा रही है। एफसीआई थानाध्यक्ष विनीत कुमार ने बताया कि चालक ने पुलिस को चकमा देने की पूरी कोशिश की लेकिन गश्ती टीम ने पीछा कर गाड़ी को रूकवाकर जब तलाशी ली तो प्लास्टिक की पाइप के नीचे छिपाकर रखी गयी शराब बरामद की गई। (नि.सं.)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...