बिहारशरीफ, जनवरी 23 -- फोटो : बिन्द शराब-बिन्द थाना में शुक्रवार को पुलिस की कार्रवाई की जानकारी देते थानाध्यक्ष चंदन कुमार सिंह व अन्य। बिन्द, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के सकसोहरा-बेनार मार्ग पर बिन्द के सरोवरी पुल के पास सूमो गाड़ी से 47 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त की गयी। दो धंधेबाजों को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार लोगों में पटना जिला के बेलछी थाना क्षेत्र के मुर्तजापुर गांव निवासी मणिकांत कुमार व बिहार थाना क्षेत्र के उपरावां गांव निवासी रौशन कुमार शामिल है। थानाध्यक्ष चंदन कुमार सिंह ने बताया कि सफेद रंग की गाड़ी से सकसोहरा-बेनार सड़क होते हुए शराब ले जाने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही वाहनों की जांच शुरू की गयी। वाहन की तलाशी लेने पर 47 बोतल विदेशी मिली। वाहन को जब्त किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ की गयी है। उत्पाद...