जहानाबाद, फरवरी 17 -- अरवल, निज संवाददाता। उत्पाद विभाग के द्वारा शहरतेलपा थाना क्षेत्र के सड़क किनारे खड़ी डस्टर गाड़ी से विदेशी शराब बरामद किया गया। बरामद डस्टर गाड़ी से 228 लीटर विदेशी शराब बरामद किए गए हैं। डस्टर गाड़ी लावारिस हालत में रोड किनारे खड़ा था। उत्पाद विभाग के टीम के द्वारा जांच के दौरान विदेशी शराब पाया गया एवं जब्त करके थाना लाया गया है। उत्पाद अधीक्षक नित्यानंद प्रसाद ने बताया कि डस्टर गाड़ी से 228 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया है एवं इस मामले में वाहन मालिक पर जांचों उपरांत केस दर्ज किया जाएगा एवं आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...