भभुआ, मार्च 31 -- (पेज तीन) रामपुर। करमचट थानाध्यक्ष पंकज कुमार पासवान के नेतृत्व में मंगलवार को बगही पुल के पास वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान 10 वाहनों से 15 हजार रुपए जुर्माना वसूला गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस अभियान में बाइक, कार, स्कार्पियो आदि वाहनों के कागजात, ड्राइवरी लाइसेंस, बाइक चालकों के हेलमेट की जांच की गई। जिस वाहन के पास कागजात में कमी पायी गयी उनके चालक से जुर्माना वसूला गया। बाइक के धक्का से किशोर घायल अधौरा। थाना क्षेत्र के मूरतिया मोड़ के पास बाइक के धक्का से एक किशोर घायल हो गया। घायल रौशन कुमार साइकिल से अपने घर जा रहा था। इसी दौरान बाइक सवार ने उसे धक्का मार दिया। रौशन के पैर में चोट लगी है। हालांकि ग्रामीणों के कहने पर बाइक चालक द्वारा उसका इलाज कराया गया। घायल के परिजन के आने के बाद उन्हें बाइक से निजी अस्...