नैनीताल, मई 9 -- नैनीताल। भवाली पुलिस ने शनिवार को चेकिंग के दौरान एक वाहन में लगे काले शीशों (ब्लैक फिल्म) को मौके पर ही उतरवा दिया। साथ ही चालक का एमवी एक्ट में चालान किया। ये कार्रवाई यातायात निरीक्षक भवाली महेश चंद्रा के नेतृत्व में की गई। बताया कि फर्जी रौब, अवैध हूटर/नीली बत्ती, काली फिल्म एवं नियम विरुद्ध संशोधित वाहनों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...