मिर्जापुर, जुलाई 10 -- मिर्जापुर, संवाददाता। सड़क किनारे खड़े ट्रैक, ट्रैक्टर की बैटरी चुराने वाले गिरोह का अहरौरा पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा किया है। गिरोह के दो सदस्यों को लखनिया दरी मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 29 बैटरी और चोरी की एक बाइक बरामद हुई। पकड़े गए आरोपी 15-15 हजार रुपये के इनामी है। एक अहरौरा दूसरा चंदौली का रहने वाला है। पुलिस फरार तीसरे सदस्य की तलाश कर रही है।

पुलिस अनुसंधान अहरौरा थानाध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि छह जुलाई को पियरवा पोखरा गांव निवासी राजकुमार ने तहरीर दी कि उनका ट्रक गांव स्थित मंदिर के पास खड़ा था। चोर ट्रक से दो बैटरी खोल ले गए। पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु की। तभी शुक्रवार को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग लखनिया दरी मोड़ के पास चोरी का सामान बेचने की योजना तैयार कर रहे हैं। स...