लखीमपुरखीरी, मार्च 13 -- पलियाकलां। दुधवा नेशनल पार्क में तेज रफ्तार से संचालित होने वाले वाहनों से वन्य जीवों को मरना लगातार जारी है। सुहेली नदी के पुल के पास एक अज्ञात वाहन से एक साही की मौत हो गई थी। इसके अतिरिक्त कई बंदरों की मौते भी वाहनों के नीचे आने से हो चुकी है। बताते चले वन विभाग ने जंगल से गुजरने वाले वाहनों की मॉनिटरिंग के लिए तीन बैरियर लगा रखे हैं और वाहनों की अधिकतम 30 किलो मीटर निर्धारित कर रखी है। बैरियर पर तैनात कर्मचारी सिर्फ खाना पूर्ति के लिए बैरियर पर बैठे रहते है और अवैध वसाूली को अंजाम देते हैं। इसी क्रम में एक बार फिर गुरुवार को दुधवा ग्वारीफंटा मार्ग पर एक वाहन की टक्कर से साही की मौत हो गई। जिसका वन विभाग ने संज्ञान लेना भी उचित नही समझा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...