नोएडा, मार्च 5 -- दादरी। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस मृतक की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। पुलिस के मुताबिक बुधवार को जीटी रोड स्थित छपरौला गांव में सड़क दुर्घटना में 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक व्यक्ति पैदल सड़क पार कर रहा था। इस बीच अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। मृतक के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस शव की शिनाख्त करने के प्रयास में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.