प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 7 -- सड़क से पैदल जा रही महिला को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मारते हुए कुचल दिया। महिला को कुचलने के बाद वाहन चालक वाहन समेत भाग निकला। घायल को सीएचसी ले गए डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पहचान नहीं होने पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेजा। बाघराय थाना क्षेत्र के कन्हैया नगर के सामने बुधवार शाम करीब तीन बजे करीब 48 वर्षीय महिला पैदल ही जा रही थी। तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मारते हुए भाग निकला। आसपास के लोगों ने गंभीर रुप से घायल महिला को सीएचसी भेजा। डॉक्टरों ने देखते ही महिला को मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस महिला की पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। देर शाम पुलिस ने महिला के शव का पंचनामा कर पोस्ट मार्टम को भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...