बदायूं, अप्रैल 29 -- तेज रफ्तार अज्ञात वाहन से कुचलकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा इतना भयंकर था कि शव के चीथड़े उड़ गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है और मृतक की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। हादसा इस्लामनगर थाना क्षेत्र के बिसौली रोड स्थित बनखंडी नाथ मंदिर के पास हुआ। यहां तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक अज्ञात व्यक्ति को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि शव के चीथड़े उड़ गए और सड़क पर बिखर गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। घटनास्थल पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव को समेटकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पुलिस मृतक की पहचान के लिए उसके कपड़ों और अन्य स...