गिरडीह, मार्च 3 -- खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। धनवार-घोड़थम्भा ओपी क्षेत्र में वाहन लोन की किस्त समाप्त कराने के नाम पर 10 लाख रुपए की ठगी करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी मनीष तिवारी (37 वर्ष) को पुलिस ने धनबाद से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी को सोमवार को न्यायिक अभिरक्षा में गिरिडीह जेल भेज दिया गया। क्या है पूरा मामला जानकारी के अनुसार, गिरिडीह जिले के डुमरडीहा निवासी मो करीम पिता स्व जहुर अंसारी ने वर्ष 2022 में महिंद्रा कंपनी की थार (पंजीयन संख्या JH-10CN-2553) खरीदी थी। वे प्रति माह 3, 366 रुपये की किस्त हीरो फाइनेंस, धनबाद को अदा कर रहे थे और सितंबर 2025 तक नियमित भुगतान किया। इसके बाद शेष राशि एकमुश्त जमा कर लोन समाप्त करने की मंशा से उन्होंने हीरो फाइनेंस के कलेक्शन मैनेजर बताने वाले मनीष तिवारी से संपर्क किया। आरोपी ने 10 लाख...