सीतामढ़ी, फरवरी 26 -- सीतामढ़ी। मेहसौल थाना क्षेत्र के आजाद चौक स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम के पास बुधवार अहले सुबह हथियार के बल पर लूटपाट की कोशिश की गयी। इस दौरान अपराधियों ने एक गोली भी चलायी। पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा भी बरामद किया है। हालांकि पूरे वारदात को पुलिस प्रथम दृष्टया संदिग्ध मान रही है। जानकारी के अनुसार, मेहसौल थाने से महज 500 मीटर की दूरी पर पैदल पहुंचे चार नकाबपोश बदमाशों ने भैंस व्यापारियों की गाड़ी को निशाना बनाया। बदमाशों ने ड्राइवर को पिस्टल दिखाकर दरवाजा खोलने को कहा। विरोध करने पर हवाई फायरिंग की गई, जिससे घबराकर चालक ने दरवाजा खोल दिया। बदमाशों ने चार में से तीन व्यापारियों को उतार दिया और एक को साथ लेकर कार के साथ फोरलेन की ओर भाग निकले। घटना के समय रेलवे फाटक बंद था, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई। हा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.