बेगुसराय, मार्च 28 -- बछवाड़ा। स्थानीय थाने की पुलिस ने शुक्रवार की रात समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाने की पुलिस के सहयोग से चकलों कमान गांव में छापेमारी कर अमरेंद्र चौधरी के 24 वर्षीय पुत्र सुजीत कुमार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष परेंद्र कुमार ने बताया कि सुजीत कुमार बछवाड़ा थाना क्षेत्र के एनएच-28 पर वाहन लूट के एक मामले में अप्राथमिकी अभियुक्त है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपित को न्यायिक हिरासत में बेगूसराय भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...