रिषिकेष, फरवरी 9 -- एम्स ऋषिकेश और परिवहन विभाग की ओर से सोमवार को जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान लोगों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया गया। एम्स ऋषिकेश गेट नंबर दो में सड़क सुरक्षा के प्रति आम लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से जन जागरूकता रैली आयोजित हुई। रैली का शुभारंभ एम्स की निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक रहकर सड़क दुर्घटनाओं को कम किया जा सकता है। ट्रॉमा के सर्वाधिक मामले सड़क दुर्घटनाओं से जुड़े होते हैं। ऐसे में मार्गों पर सुरक्षित ड्राइविंग के लिए जरूरी है कि हमें यातायात नियमों की पूरी जानकारी हो और ड्राइविंग करते सयम प्रत्येक वाहन चालक जागरूक रहकर ट्रैफिक नियमों का पूरी तरह से पालन करें। कहा कि साल दर साल वाहनों के बढ़ते दबाव के कारण सड़क दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं लेकिन नियमों के प्रति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.