आगरा, जून 20 -- जनपद में यातायात पुलिस ने शनिवार से दो दिन के लिए विशेष चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। शनिवार को जहां-तहां पुलिस ने चेकिंग कर कुल 134 वाहनों के चालान कर चालकों पर 4.28 लाख रुपये का ऑनलाइन शमन शुल्क अधिरोपित किया। इसके अलावा अधिक आवाज पर 19 वाहन व मॉडीफाइड साइलेंसर पर दो वाहनों के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई। यातायात प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने बताया कि दो दिवसीय विशेष अभियान के पहले दिन शनिवार को उन्होंने टीम के साथ सौरव ढाबा, मालगोदाम चौराहा, बिलराम गेट चौराहा पर चेकिंग की। इस दौरान नशे की हालत में वाहन चलाने वालों, मोडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न, हूटर लगे, बिना एचएसआरपी, अवयस्कों द्वारा चलाने वाले वाहनों को रोका गया। यह भी पढ़ें- वाहन में प्रेशर हार्न लगाना पड़ा मंहगा 19 के कटे चालान इस दौरान डेसीबल मीटर से 80 डेसीबल से अधिक ...