भदोही, मई 5 -- गोपाीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर में स्कूटी सवार युवक को टक्कर मारकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सरई पठखानी निवासी शुभम उर्फ अंकित पाठक ने पुलिस को दी गई तहरीर में अवगत कराया था कि गत माह 28 अप्रैल को शाम करीब 4:30 बजे वह स्कूटी से सदर मोहल्ला गोपीगंज की ओर जा रहे थे। इसी दौरान महजूदा (पोस्ट भोरी, थाना सुरियावां) निवासी सरस सिंह एवं उमेश सिंह ने अपनी गाड़ी से उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। यह भी पढ़ें- दरोगा की तहरीर पर पांच के खिलाफ केस पीड़ित का आरोप है कि विरोध करने पर दोनों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। साथ ही खुद को पत्रकार बताते हुए दबाव बनाने का प्रयास किया। कोतव...