हमीरपुर, जनवरी 29 -- कुरारा। विकास खंड सभागार में सड़क सुरक्षा गोष्ठी का आयोजन परिवहन विभाग के तत्वाधान में किया गया। जिसमें मौजूद लोगों को सड़क सुरक्षा के संबंध में जानकारी दी गई। विकास खंड सभागार में आयोजित सड़क सुरक्षा गोष्ठी में एआरटीओ अमिताभ राय ने बताया कि सवारी वाहन में क्षमता से अधिक सवारियां न ले जाए। माल वाहन में ओवरलोडिंग न करें तथा नशे की हालत में वाहन न चलाए। नींद आने पर वाहन न चलाए। सड़क में यातायात नियमों का पालन करे तथा सुरक्षित यात्रा करे। इस अवसर पर पीटीओ चंदन कुमार, ब्लाक प्रमुख आशीष पालीवाल, खंड विकास अधिकारी शिवनारायण कश्यप सहित ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेंद्र सेनी सहित ग्राम विकास अधिकारी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...