लखनऊ, मार्च 14 -- अमीनाबाद में नो पार्किंग में खड़ी स्कूटी को क्रेन से उठाने पर वाहन मालिक और उसके साथियों ने नगर निगम कर्मियों को पीट दिया। पीड़ित ने शुक्रवार देर शाम रिपोर्ट दर्ज कराई। बाराबंकी निवासी विकास वर्मा नगर निगम की तरफ से नो-पार्किंग जोन में खड़े वाहनों को क्रेन से उठाने का कार्य करते हैं। शुक्रवार देर शाम उन्होंने चौराहे के पास खड़ी स्कूटी को क्रेन ने उठा लिया। कुछ ही देर में स्कूटी मालिक आ गए और गाड़ी उठाने की बात पर बहस करने लगे। स्कूटी मालिक ने साथियों को बुलाया और विकास की पिटाई कर दी। पुलिस के आने से पहले भाग गए। पुलिस ने स्कूटी कब्जे में ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...