उरई, जनवरी 28 -- उरई। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत एआरटीओ ने बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, राँग साइड ड्राइविंग के विरुद्ध अभियान चलाकर जाँच की गई। इस दौरान नियम विरुद्ध पाए जाने पर ऐसे वाहनों के चालान किए गए। इसके साथ ही जनपद के समस्त डीलरों के साथ एआरटीओ कार्यालय में में बैठक आयोजित कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। बुधवार को एआटीओ प्रवर्तन राजेश कुमार द्वारा जनपद के विभन्न मार्गों पर बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, राँग साइड ड्राइविंग की जाँच की गई तथा जो भी वाहन चालक बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट तथा राँग साइड वाहन का संचालन करते हुए पाये गये उनके चालान किए गए। जो भी वाहन चालक बिना हेलमेट व सीट बेल्ट के वाहनों का संचालन करते मिले उनको कठोर चेतावनी देते हुए सरकार व परिवहन विभाग तथा उनके परिवार की ओर से आग्रह किया गया कि वाहन का संचालन करते स...