देहरादून, दिसम्बर 20 -- देहरादून। सर्दियों के कोहरे के कारण बढ़ते सड़क हादसों को देखते हुए परिवहन विभाग ने निजी फिटनेस सेंटरों को फिटनेस में सुरक्षा मानकों की ठोस जांच करने के बाद ही प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश दिए हैं। आरटीओ डॉ. अनीता चमोला ने शनिवार को संभाग के सभी निजी फिटनेस सेंटर संचालकों को पत्र भेजा है। पत्र में कहा कि सेंटर पर फिटनेस के लिए आने वाले वाहनों में फ्रंट एंड बैक लाइट, स्पीड गर्वनर, रिफ्लेक्टर टेप, भारी वाहन में अंडर प्रोटेक्शन और अन्य सुरक्षा मानकों की कड़ाई से जांच की जाए। इसके बाद ही फिटनेस प्रमाण पत्र जारी किया जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.