वाहन प्रौद्योगिकी कंपनियों ने 1.3 अरब डॉलर जुटाए
नई दिल्ली, अक्टूबर 19 -- नई दिल्ली। भारत की वाहन प्रौद्योगिकी (ऑटो टेक) क्षेत्र की कंपनियों ने इस साल अबतक 97 निवेश दौर में 1.3 अरब अमेरिकी डॉलर जुटाए हैं। डेटा विश्लेषण मंच 'ट्रैक्सन' की रिपोर्ट के अनुसार, इस दौरान सबसे अधिक निवेश ऑनलाइन बुकिंग पर कैब सेवा देने वाली कंपनी रैपिडो ने जुटाया। उसे 24 करोड़ अमेरिकी डॉलर मिले। इसके बाद इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन विनिर्माता सिंपल एनर्जी ने 18 करोड़ अमेरिकी डॉलर और रिवर ने 10.2 करोड़ अमेरिकी डॉलर जुटाए। इसकी तुलना में 2025 में 195 दौर में 2.1 अरब अमेरिकी डॉलर जुटाए गए थे। निवेश के इन आंकड़ों में केवल इक्विटी के जरिये जुटाई गई राशि शामिल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.