देहरादून, अप्रैल 29 -- बसंत विहार क्षेत्र में वाहन पार्क करने को लेकर दो परिवारों में जमकर मारपीट हुई। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले। हमले में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। मामले में बसंत विहार थाना पुलिस ने क्रास केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक पक्ष के जितेंद्र कुमार निवासी आजाद कॉलोनी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 26 अप्रैल को वह अपनी पत्नी सुनीता, बेटे सूरज और बेटी के साथ बाजार से लौट रहे थे। उनके घर के बाहर एक कार पार्क थी। उन्होंने वहां खड़े युवकों से गाड़ी हटाने को कहा। यह भी पढ़ें- फरसा, लोहे के रड एवं लाठी-डंडे से हमला, तीन गंभीर रूप से घायल आरोप है कि शिवम, उसकी मां सरोज, छोटू और कपिल आदि ने तैश में आकर उनके परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। घायलों को दून अस्पताल में भर्ती कराया गया।दूस...