उरई, अप्रैल 4 -- उरई, संवाददाता। शहर में वाहन पार्किंग ठेका के नाम पर अंधेरेगर्दी चल रही है। राजमार्ग िस्थत महिला अस्पताल के वाहन पार्किंग का ठेका न होने के बाद भी मरीजों के तीमारदारों व अन्य लोगों से पिछले चार दिनों से अवैध वसूली जा रही है। यह बात तब उजागर हुई, जब वार्ड सभासद विपिन सेठ शनिवार को रिश्तेदारों के काम से अस्पताल गए और वाहन रखने के नाम पर पैसे मांगे गए। सोशल मीडिया पर उन्होंने इस बात का जिक्र करते हुए अवैध वसूली पर नाराजगी जाहिर की और जिला प्रशासन का ध्यान आकर्षित करते हुए जांच कराए जाने की मांग उठाई है। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान इसकी पुष्टि नहीं करता है।शनिवार दोपहर बाद इंटरनेट मीडिया पर सभासद विपिन सेठ की पोस्ट से चर्चाओं का बाजार गर्मा गया। पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि नगर पालिका परिषद द्वारा जिला महिला अस्पताल ...