देवरिया, सितम्बर 26 -- देवरिया, निज संवाददाता। सदर कोतवाली के खोराराम गांव के समीप एक व्यक्ति के साथ ही उसके वाहन पर भी हमला करने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में पुलिस ने दो नामजद व चार अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज किया है। केस दर्ज कर कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।खोराराम गांव के रहने वाले दीपक मणि त्रिपाठी ने आरोप लगाया है कि वह रात को अपने वाहन से निजी कार्यवश निकले। इस दौरान कुछ अराजक तत्वों ने उन्हें रोक लिया। वाहन पीछे करते समय आरोपियों ने उनके वाहन पर ईंट-पत्थर से हमला बोल दिया। साथ ही उन्हें जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह वह वहां से भागे। आरोपियों का पिछला अपराधिक इतिहास रहा है। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने खोराराम के रहने वाले मंटू, बांकी गौरीबाजार के रहने वाले आलोक यादव व चार अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज किया है। ...