उन्नाव, सितम्बर 26 -- उन्नाव, संवाददाता। पुरवा-अचलगंज मार्ग स्थित शिवपुर गांव के पास वाहन ने किशोरी को टक्कर मार दी। जख्मी हालत में उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।अचलगंज थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव के रहने वाले सुनील पासवान ने बताया कि गुरुवार को 16 वर्षीय बेटी शालू घर से सामान लेने के लिए निकली थी। सड़क पार करते समय वाहन ने उसे टक्कर मार दी। सिर में गंभीर चोट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया। वह तीन बच्चों में दूसरे नंबर की थी। बेटी की मौत से परिजन बेहाल होते रहे। कार्यवाहक ±थाना प्रभारी डीके यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन के खि...