वाहन ने युवक को मारी टक्कर, हालत गंभीर
मधुबनी, मई 17 -- मो. माजिद हरलाखी। फुलहर कुशवाहा चौक स्थित एनएच 227 सड़क पर रविवार को एक अज्ञात स्कॉर्पियो वाहन ने युवक को टक्कर मार दी और फरार हो गया। युवक घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद दरभंगा रेफर किया गया है। घायल युवक की पहचान सीतामढ़ी जिले के पुपरी बहरा निवासी योगेंद्र महतो के 21 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार के रूप में हुई है। युवक फुलहर में अपने बहन के पास रहकर फास्ट फूड की दुकान चलाकर जीविका उपार्जन कर रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह करीब ग्यारह बजे युवक कुशवाहा चौक पर बाइक पर बैठा हुआ था। जहां सामने से तेज रफ्तार से आ रही अनियंत्रित स्कॉर्पियो युवक को टक्कर मार दिया। जिससे युवक दूर जाकर गिरा और घायल हो गया। हालांकि जब तक लोग समझ पाते, तब तक वाहन चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.