झांसी, जनवरी 4 -- झांसी। कोतवाली मोंठ थाना क्षेत्र में भीषण हादसा हुआ। जौंरा सड़क पर तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। हादसे में उसकी मौत हो गई। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गांव जौरा निवासी आकाश दीप साहू बेटा लक्ष्मी नारायण साहू किसी काम से मोंठ आया था। रविवार तड़के काम से वह वापस अपने घर जा रहा था। जैसे ही जौंरा सड़क पर पहुंचा, तभी पीछे से तेज गति से आ रहा कोई वाहन टक्कर मारता हुआ निकल गया। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि बाइक के परखचे उड़ गए। वहीं दीप साहू नीचे गिरा और वाहन की चपेट में आकर कई फीट नीचे खाई में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद वहां चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आनन-फानन में राहगीर मदद को दौड़े। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया। राहगीरों की मदद से घायल ...