मुजफ्फरपुर, मई 23 -- कुढ़नी। थाना क्षेत्र के कमतौल स्थित गैमन इंडिया गेट के सामने शनिवार को वाहन ने बाइक सवार दंपती को ठोकर मार दी। इसमें वैशाली जिले की भरतपुर निवासी मालती देवी (40) की मौत हो गई, जबकि पति आंशिक रूप से जख्मी हो गए। बताया जाता है कि मालती देवी कमतौल स्थित मायके आई थी। वह अपने पति के साथ बाइक से ससुराल लौट रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। मालती के पिता देवकी पासवान सहित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...