झांसी, मार्च 20 -- नबाबाद थाना क्षेत्र में भीषण हादसा हुआ। बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी के सामने कोई वाहन ने बाइक में टक्कर दी। टक्कर के बाद बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में एक बैंक मैनेजर की मौत हो गई। जिससे उसके परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मेडिकल के पास वीरांगना नगर निवासी शिवम तिवारी (30) बेटा सियाराम तिवारी बीकेडी सड़क पर स्थित एक प्राइवेट बैंक में सीनियर मैनेजर के पद पर काम करते थे। बीते रोज देर रात वह घर आ रहे थे। जैसे ही बाइक लेकर मेडिकल सड़क पर बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहा कोई वाहन टक्कर मारता हुआ निकल गया। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि बाइक बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिससे शिवम् उछलकर दूरी गिरे और घिसटते चले गए। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद वहां चीख-पुकार मच गई...