झांसी, जुलाई 9 -- झांसी। झांसी-कानपुर एनएच पर सेमरी टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचल दिया। हादसे में 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। जिससे उसके परिवार में कोहराम मच गया। वहीं मोंठ कोतवाली थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मोंठ के मोहल्ला मातन निवासी जीतू कुशवाहा का 19 वर्षीय राज कुशवाहा परिवार के संग खेती-बाड़ी में हाथ बंटाता था। उनके पिता ने ड्राइविंग लाइसेंस बनवाया था। उनके मोबाइल पर इसकी जल्द ही डिलेवरी का मैसेज आया। बुधवार को राज ड्राइविंग लाइसेंस लेने की कहकर पोस्ट ऑफिस के लिए निकला था। जैसे ही वह बाइक से हाइवे पर सेमरी टोल प्लाजा के पास पहुंचा, तभी पीछे से तेज गति से आ रहा कोई वाहन टक्कर मारता हुआ निकल गया। ठोकर इतनी जबर्दस्त थी कि बाइक के परखचे उड़ गए। वहीं राज वाहन की पहियों की चपेट में आ गया। जिससे वह गंभीर रूप स...