वाहन ने बाइक सवारों को कुचला, 12वीं के छात्र की मौत
झांसी, जून 1 -- झांसी। चिरगांव थाना क्षेत्र में भीषण हादसा हुआ। झांसी-कानपुर एनएच पर गांव बरल के पास तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवारों को कुचल दिया। हादसे में 12वीं के छात्र की मौत हो गई। जबकि बाइक सवार महिला समेत दो लोग घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एरच थाना क्षेत्र के झबरा निवासी साहिल कुमार अहिरवार (18) बेटा स्व. दिलीप कुमार अहिरवार एक कॉलेज में 12वीं का छात्र था। बीती देर रात वह घर से बिना बताए परिवार में लगने वाली चाची रूबी, उसके बेटे व अपने दोस्त के साथ झांसी आ रहा था। जैसे ही वह बाइक लेकर चिरगांव में गांव बरल के पास पहुचां, तभी पीछे से तेज गति से आ रहा कोई वाहन टक्कर मारता हुआ निकल गया। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि बाइक के परखचे उड़ गए। वहीं स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.