बुलंदशहर, जून 19 -- नगर के खुर्जा रोड पर शुक्रवार को अनियंत्रित वाहन चालक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार चार लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां एक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है। खुर्जा थाना देहात के गांव नगला शेखू निवासी विकास पुत्र तेजवीर अपनी पत्नी ममता, पुत्र आरुष और महक पुत्र भूपेंद्र के साथ शिकारपुर के मोहल्ला मूर्ति विहार एक पार्टी से अपने गांव लौट रहा था। शिकारपुर से खुर्जा मार्ग पर मोहल्ला खेड़ा के पास पहुंचा तो सामने से आ रहे वाहन ने मोटरसाइकिल सवारों को टक्कर मार दी। मोटरसाइकिल सवार चारों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...