गाजीपुर, अप्रैल 28 -- सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के डहन गांव में एक तेज रफ्तार वाहन ने रिश्तेदार के बेटे की शादी में शामिल होने जा रहे बाइक सवार दंपती को जोरदार टक्कर मार दी और फरार हो गया। बाइक सवार दम्पती को सैदपुर सीएचसी ले जाया गया। जहां से दोनों को वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं देर रात एक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार नंदगंज के भीखापुर कुरई निवासी 58 वर्षीय किसान लल्लन बिंद पुत्र स्व. रामसूरत अपने पत्नी 55 वर्षीय रमावती देवी के साथ बाइक से सोमवार की रात रमरेपुर निवासी रिश्तेदार के बेटे की शादी में शामिल होने जा रहे थे। यह भी पढ़ें- ट्रक से कुचलकर बाइक सवार युवक की गई इस दौरान थाना क्षेत्र के डहन गांव के पास एक तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को टक्कर मारते हुए फरार हो गया। दुर्घटना मे बाइक सवार दम्पती गंभीर रूप स...