बहराइच, मार्च 9 -- तेजवापुर, संवाददाता। बहराइच लखनऊ हाईवे के हरियाली रिजार्ट के पास रविवार रात पेट्रोल पंप से निकली बाइक में पीछे से तेज रफ्तार अनियंत्रित वाहन टक्कर मार चालक वाहन सहित फरार हो गया। हादसे मे बाइक पर पीछे सवार किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को मेडिकल कालेज लाए जाने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज कर ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया। वहां घायल की मौत होते ही परिजनों में हाहाकार मच गया है। देहात कोतवाली के हेमरिया के मजरे नान्हूपुरवा निवासी अजय यादव (18) पुत्र जगन्नाथ जो अपने एक गांव के ही एक साथी के साथ हरियाली पेट्रोल पंप पर बाइक में पेट्रोल डलवाने गया था। बाइक में पेट्रोल डलवा कर जैसे ही बहराइच - लखनऊ मार्ग पर पहुंचा। इसी दौरान तेज रफ्तार वाहन ने पीछे टक्कर मार दी। जिससे पीछे बैठे अजय यादव गम्भीर रुप से घायल हो गए। सूचना प...