बरेली, फरवरी 13 -- आंवला। बदायूं मार्ग पर गुरुवार दोपहर एक वाहन की टक्कर से बाइक सवार मासूम बच्चे समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि नगर के मोहल्ला बजरिया के यूनुस अपनी पत्नी अनीश बेगम और पोती समर के साथ बदायूं अपनी रिश्तेदारी से बाइक से वापस लौट रहे थे। गुरूवार दोपहर उनकी बाइक को बदायूं रोड पर एलपीएस मेडिकल कॉलेज के पास पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने लापरवाही से चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी। तीनों सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। लोगों ने निजी एंबुलेंस की मदद से उन्हे अस्पताल पहुंचाया। आरोपी चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...