हल्द्वानी, मई 11 -- संतोष जोशी हल्द्वानी। मंडी चौकी के पास हुई मासूम काव्या की मौत ने एक बार फिर वाहन चालकों को लापरवाहियों के प्रति सजग रहने का सबक दिया है। मामूली लापरवाही के कारण हादसे पलक झपकते ही जीवन भर का दुख दे सकते हैं। अक्सर देखा गया है कि घर के बाहर या पार्किंग क्षेत्र में बच्चे खेलते समय अचानक वाहनों के पास आ जाते हैं, जो हादसे का कारण बन सकता है। वाहनों के आसपास कुछ ऐसे हिस्से होते हैं जिन्हें ब्लाइंड स्पॉट कहा जाता है, जिस हिस्से को वाहन चालक आरवीएम के जरिए भी नहीं देख पाता है。

वाहन निकालते समय बरतें सावधानी 2 से 5 साल तक के बच्चों का कद इतना छोटा होता है कि वे गाड़ी के बोनट या पिछले हिस्से के पास हों तो ड्राइवर को आरवीएम में नजर नहीं आते, बच्चे अक्सर गाड़ियों के नीचे अपनी गेंद ढूंढने या पहियों के साथ खेलने की कोशिश करते हैं।...