नोएडा, जून 5 -- नोएडा, सौम्य मिश्र। निजी वाहनों की नई सीरीज यूपी16एफएस के आकर्षक और अति आकर्षक नंबरों की बोली शनिवार से शुरू होगी। बोली में वही लोग हिस्सा ले सकेंगे, जिन्होंने नीलामी में भाग लेने के लिए पंजीकरण कराया है। वाहन मालिक परिवहन विभाग की वेबसाइट www.parivahan.gov.in पर पंजीकरण कर सकते हैं। बोली तीन दिन तक चलेगी। तीसरे दिन शाम छह बजे परिवहन विभाग की वेबसाइट पर नीलामी के नतीजे जारी हो जाएंगे। सीरीज के सामान्य पसंदीदा नंबर भी लोग बुक कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- आज पंजीकरण का अंतिम दिन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...