भभुआ, दिसम्बर 22 -- घायलों में भभुआ, चांद, अधौरा, सोनहन थाना क्षेत्र के हैं शामिल सभी घायलों को सदर अस्पताल में लाकर परिजनों ने कराया उपचार (पेज तीन) भभुआ/अधौरा, हि.टी.। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई वाहन दुर्घटनाओं में मां-बेटा सहित 10 लोग घायल हो गए। घायलों में अधौरा थाना क्षेत्र के दुग्घा गांव निवासी राम प्रवेश की पत्नी शांति देवी और उसका बेटा सूरज कुमार, बड़गांव कला गांव निवासी 65 वर्षीय छविंदर सिंह, भभुआ शहर के वार्ड एक निवासी विनोद कुमार, चांद के प्रशांत सिंह, भभुआ के विवेक कुमार, सारंगपुर के रजनीकान्त, गौरा की करीना कुमारी, लोहरा की लक्ष्मीना देवी व सोनहन थाना क्षेत्र के मिरियां गांव निवासी जितेन्द्र साह शामिल हैं। सभी घायलों को सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर इलाज कराया गया। सोमवार की शाम 3:30 बजे दुग्धा से बाजा...