भभुआ, जनवरी 5 -- भभुआ। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई वाहन दुर्घटनाओं में दो महिला सहित छह लोग घायल हो गए। घायलों में मचहलपुर की प्रतिभा कुमारी, रोहतास जिला के परसथुआं की शान्ति देवी, भभुआ शहर के वार्ड 10 के अयांश कुमार, डुमरकोन के आलोक कुमार, वार्ड 11 के आकाश कुमार और कुदरा के शिवम कुमार शामिल हैं। सभी घायलों को सदर अस्पताल में लाया गया, जहां के चिकित्सक द्वारा इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर उनका इलाज किया गया। हालांकि दुर्घटना के बाद राहगीरों की मदद से स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया, जहां से परिजनों को सूचना मिलने पर उन्हें सदर अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया। हि.प्र. चोरी के पांच मोबाइल के साथ दो को दबोचा भभुआ। स्थानीय थाने की पुलिस ने चोरी के पांच मोबाइल के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार किया। शहर के चौक बाजार से चोरी के चार मोबाइ...