मुजफ्फरपुर, जुलाई 18 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। वाहन खरीदारों के लिए बुरी खबर है। सरकार ने प्रति वाहन ट्रेड टैक्स में भारी बढ़ोतरी कर दी है। नए आदेश के बाद अब डीलरों को पहले की तुलना में चार गुना तक अधिक टैक्स चुकाना होगा। इसका सीधा असर वाहन खरीद पर पड़ेगा। यह टैक्स उनकी ही जेब से ली जाएगी। टैक्स वृद्धि को लेकर परिवहन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। गजट प्रकाशन के हफ्तेभर बाद यह लागू हो जाएगी।

नई टैक्स दरें नई दरों के अनुसार दोपहिया वाहनों पर लगने वाला ट्रेड टैक्स पहले 150 रुपये था, जिसे अब बढ़ाकर 600 रुपये कर दिया गया है। इसी तरह चारपहिया वाहनों का टैक्स 200 रुपये से बढ़ाकर 800 रुपये कर दिया गया है। वहीं, बड़े एवं भारी वाहनों के लिए टैक्स 250 रुपये से बढ़ाकर 1000 रुपये कर दिया गया है। ट्रेड टैक्स में अचानक भारी बढ़ोतरी से जिले के ऑ...