कानपुर, जुलाई 30 -- कानपुर। प्रदेश में जियो टैग ऐप से वाहन टैगिंग व्यवस्था, व्यापारियों को जारी 451 नोटिस, गेट पास की समय-सीमा और मंडी के अन्य नियमों के विरोध में गुरुवार को नौबस्ता गल्ला मंडी में व्यापारियों ने प्रदर्शन किया। भारतीय कृषि उत्पाद उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के बैनर तले व्यापारियों ने चार घंटे तक मंडी के प्रवेश द्वार पर धरना दिया। इस दौरान 50 से अधिक व्यापारियों ने मुख्यमंत्री के नाम आठ सूत्री ज्ञापन पर अपने खून से हस्ताक्षर कर भेजा। प्रदर्शन के दौरान नौबस्ता गल्ला मंडी का कारोबार बंद रहा। व्यापारियों ने राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद के संभागीय उपनिदेशक प्रशासन संजय सिंह को भी ज्ञापन सौंपा। राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्रा ने कहा कि प्रदेश में पहले से ऑनलाइन व्यवस्था लागू होने के बावजूद एक जुलाई से जियोटैग ऐप के माध्यम से ...