बरेली, जून 5 -- परिवहन विभाग में हजारों की संख्या में ऐसे कामर्शियल वाहन हैं, जिन पर करोड़ों रुपये का टैक्स बकाया है। इसलिए अब शासन ओटीएस लागू करेगा। कब से कब तक एकमुश्त योजना लागू होगी उसके आदेश का इंतजार किया जा है। बरेली में करीब 22.54 करोड़ रुपये वाहन स्वामी सरकार का दबाकर बैठे हैं। परिवहन विभाग के मुताबिक, बरेली में छोटे बड़े 11,913 वाहन हैं। जिन पर 22.54 करोड़ पैनाल्टी सहित टैक्स बकाया है। सालों से जमा ही नहीं किया। विभाग अब टैक्स वसूली को ओटीएस योजना लागू करने की तैयारी में है। जल्द ही ओटीएस लागू होगी। जिसमें पैनाल्टी माफ कर दी जाएगी। यह भी पढ़ें- यूपी में OTS के तहत गाड़ियों के पुराने बकाये पर दी जाएगी 35 प्रतिशत छूट, पेनाल्टी पूरी तरह माफ 11,913 वाहनों पर 5.43 करोड़ की पैनाल्टी है। अधिकारियों का कहना है,ओटीएस योजना के आदेश का इंत...