बांका, अप्रैल 21 -- बांका, निज संवाददाता। बांका जिले के धोरैया थाना क्षेत्र में पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 किलोग्राम 200 ग्राम गांजा बरामद किया है। इस दौरान एक कुख्यात शंकर पोद्दार समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया,जबकि तस्करी में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। इस संबंध में बांका के पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरी जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को अपराध नियंत्रण के तहत धोरैया थाना क्षेत्र की मुख्य सड़कों एवं बाजारों में सघन वाहन जांच चलाया जा रहा था। इसी क्रम में धोरैया, नवादा, जगदीशपुर मार्ग पर मन्नीहाट चौक के समीप पुलिस टीम ने एक मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोका और तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके पास से चार पैकेट में कुल 5 किलो 200...