गुमला, जून 3 -- गुमला।गुमला थाना के समीप बुधवार शाम परिवहन विभाग और गुमला पुलिस ने संयुक्त रूप से वाहन जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान तीन दर्जन से अधिक बाइक और स्कूटी पकड़ी गईं। जांच में बिना हेलमेट, ट्रिपल राइडिंग और बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की गई। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों को जब्त कर थाना परिसर में रखा गया। अचानक हुई जांच से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। थाना प्रभारी विनय कुमार ने कहा कि सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...