भागलपुर, फरवरी 27 -- बनमनखी, संवाद सूत्र। बनमनखी पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान के दौरान शुक्रवार को 21 लीटर देसी शराब के साथ दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। बनमनखी थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि आगामी होली पर्व को लेकर चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के तहत एक ई-रिक्शा सहित कुल 21 लीटर देसी शराब को जब्त करते हुए विशाल नगर धीमा वार्ड नंबर 4 निवासी अमर शर्मा को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.